कृष्णा प्रसाद

मिहिजाम । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएसए की सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय में संपन्न हुआ। एनएसएसए के इस विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय दुमका एनएसएस के समन्वयक डॉ डीके मिश्रा व जनजातीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण मोहन साह मौजूद थे। मुख्य अतिथि डॉ डीके मिश्रा ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 1964 में 18 से 25 वर्ष के युवाओं को समाज के प्रति दायित्व के निर्वहन के लिए एनएसएसए का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में एनएसएसए में शामिल छात्र छात्राएं राष्ट्रपति पुरस्कार से लेकर,दिल्ली मे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस परेड युवा संसद आदि में शामिल होकर गौरवान्वित हो रहे हैं। एनएसएसए मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, ग्रामीण सर्वेक्षण में छात्र-छात्राएं समाज में जागरूकता फैला रहे हैं। एनएसएसए से जुड़े जनजाति संध्या डिग्री महाविद्यालय के 2 छात्र खुशबू कुमारी और सना इकबाल का चयन युवा संसद के रूप में किए जाने की घोषणा मुख्य अतिथि ने किया। वही इस विशेष शिविर में शामिल छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर जनजातीय एनएसएसए के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रंजीत यादव, प्रोफेसर देवकी पंजियार, प्रोफेसर शबनम खातून, प्रोफेसर के के दुबे,राजू शर्मा, रेखा कुमारी सहित नॉन टीचिंग कॉलेज कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *