कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक संगठन को और अधिक जामताड़ा जिला में मजबूत बनाने को लेकर रविवार को मिहिजाम पुराना चेक पोस्ट स्थित बीएमएस जामताड़ा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के आवासीय कार्यालय में हुई। भारतीय मजदूर संघ के झारखंड संगठन महामंत्री बृजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की इकाई को जामताड़ा में और अधिक मजबूत बनाने को लेकर हुई ।

इस बैठक में सर्वसम्मति से या निर्णय लिया गया कि बीएमएस को जिले में और सक्रिय करने, सदस्यों को जोड़ने, आंगनबाड़ी से जुड़े बीएमएसमें सदस्यों की समस्याओं को दूर करने आदि कई बातों पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष विभास कुमार, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जामताड़ा जिला अध्यक्ष करुणा देवी, जिला मंत्री रीना देवी, गोरेलाल शर्मा, विजय भगत,दिलीप पाठक, दर्शन लाल, प्रभाकर कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *