निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा जिला इकाई के द्वारा जिला कार्यालय में संगठन मजबूती को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लुइस मरांडी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरीय भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की हम सब को मजबूती के साथ लगकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा , हमारे राज्य की जनता का वर्तमान हेमंत सरकार पर भरोसा नहीं हैं,लोग सीधे भाजपा से जुड़ रहे हैं। अभी से हम सब को संकेत मिलना शुरू हो गया हैं की आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की एकदिवसीय कार्यशाला में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं,इस पार्टी में सभी लोगों को पूर्ण भरोसा है कि हमारा देश निरंतर विकास की नई नई ऊंचाइयों को छुएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया हैं। झूठे वादों और ढकोसला पर बनी हेमंत सरकार पर से झारखंडवासियों का भरोसा उठ चुका हैं।राज्य के सभी वर्ग खासकर युवा वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।अकेले जामताड़ा जिले में हजारों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

हमारे राज्य से इस गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ होने वाला हैं औरआने वाले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा जिले के दोनो सीटो पर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी संगठन में एक एक कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ के रूप में हैं।हम सब को मजबूती के साथ निस्वार्थ भाव से संगठन मजबूती के लिए काम करना हैं।जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई और जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस एकदिवसीय कार्यशाला में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा भी मौजूद रहे।

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव,भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण,भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,रंजित राणा,संजय ओझा,कार्तिक भंडारी,मनोज गोस्वामी, कुणाल सिंह,चंदन राउत,अशोक मंडल,मुकेश पाण्डेय,राजेश मंडल,द्वारका सिंह,सरयू पंडित,श्रवण पंडित, लखींद्र सिंह,राजेंद्र मंडल,सुबोध सिंह,अमित भैया, श्याम सुन्दर मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *