निशिकांत मिस्त्री

महायज्ञ में पहुंचे संत श्री छोटे बापू जी महाराज, सुजाता भैया ने किया भव्य स्वागत, बापू जी ने कहा विश्वास करके श्री राम नाम को प्रेम से गाइये पुण्य की प्राप्ति होगी

जामताड़ा । यज्ञ मैदान जामताड़ा में श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के छठे दिन संत श्री छोटे बापू जी महाराज का आगमन यज्ञ मैदान में हुआ। जहाँ यज्ञ के संस्थापक रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की सुपुत्री सुजाता भैया ने संत श्री छोटे बापू जी का भव्य रूप से स्वागत किया। वहीं सुजाता भैया ने बापू जी के द्वारा श्री रामकथा के प्रवचन सुनने आये हाजरों श्रोताओं का अभिनदंन किया। सुजाता भैया ने जामताड़ा वासियों को धन्यवाद देते हुवे बताई की लगातार यहाँ के श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। यज्ञ करवाना, यज्ञ में शामिल होना यह हमारे जीवन के लिए उपयोगी है ही साथ ही इससे बहुत पुण्य प्राप्ति होती है। यज्ञ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

इस यज्ञ में दिनों दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रतीत हो रही कि यज्ञ में आहुति देना और प्रतिदिन अलग अलग महाराज के मुख से भगवान की लीलाओं को सुनने से हमारे जीवन भी धन्य जाती है। अभी यह यज्ञ 21 जनवरी तक चलना है। जिसमें अन्य और संत महाराज का आगमन होगा। जिसमें अपने सनातन धर्म संस्कृति देखने और सुनने जामताड़ा वासियों को मिलेगी। वही संत श्री छोटे बापू जी ने श्री राम कथा सुनाते हुवे कहा की कलयुग में आप धार्मिक क्रियाओं का संपादन करें और उन कार्यों पर विश्वास न करें तो उसका फल नही मिलता है। विश्वास करके यदि रास्ते किनारे पड़े हुवे पसान के टुकड़े को भी प्रणाम करेंगे तो उस विश्वास के दम पर आपके सारे मनोकामना पूर्ण हो जायेगी। विश्वास करके श्री राम नाम को प्रेम से गाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *