रामावतार स्वर्णकार
इचाक । बहन के ससुराल में पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए साला की जीजा और उसके भाइयों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के देवकुली गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना इचाक के कांदू टोला निवासी लखन रविदास के पुत्र राहुल कुमार (26) गुरुवार को अपनी बहन कंचन देवी के सुसराल में कंचन देवी और उसके पति रिंकू कुमार दास के बीच चल रहे उलझन को सुलझाने गया था। लेकिन ससुरल वालों ने विवाद को और उलझा दिया। तथा राहुल के साथ जमकर मारपीट किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि
राहुल कुमार मुंबई से 4 दिन पूर्व अपने बीमार पिता का इलाज कराने के लिए घर आया था।

इस बीच देवकुली गांव में रह रहे राहुल की बहन कंचन देवी के घर में हुए उलझन के कारण बहन ने राहुल को फोन पर घटना की जानकारी दी। राहुल ने गुरुवार सुबह देवकुली गांव स्थित अपने बहन के ससुराल पहुंचा। इस दौरान बहन के ससुराल वालों को उसने समझाने बुझाने की कोशिश की परंतु उन लोगों ने उलझन को और बढ़ा दिया और राहुल के साथ बेरहमी से मारपीट किया। राहुल ने इसकी जानकारी अपने भाई को फोन पर दे दिया। राहुल के भाई ने उसे देवकुली गांव से वापस बुलाया। इसी बीच पुरुका नदी के पुल पर भी उसे रोककर बेरहमी से मारपीट की गई। राहुल किसी प्रकार अपनी स्कूटी से घर जा रहा था।

लेकिन छबेलवा जंगल के पास आते ही वह किसी प्रकार अपनी गाड़ी खड़ी कर सामने स्थित दूकान के पास बैठने की कोशिश किया, लेकिन लड़खड़ाकर गिर गया। उसके बाद राहुल के मोबाइल से किसी ने फोन कर मैसेज दिया कि राहुल छबेलवा के पास बेहोश है। मृतक के भाई और उसकी मां छबेलवा घटनास्थल तक पहुंचकर राहुल को ईलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर राहुल के मौत से गांव में मातम पसर गया है। राहुल की गर्भवती पत्नी ज्योति देवी, मां शांति देवी समेत पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है।

मुखिया किरण देवी और पूर्व मुखिया निर्मल कुमार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। इस बीच मुखिया किरण देवी ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नही किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *