कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रंजीत कुमार यादव ने हुचुकपाड़ा गांव में स्वयं सेवकों के साथ गांव के लोगों को ऊर्जा संरक्षण पर जागरूक किया। लोगों को बताया कि दिन के पहर बिजली के बल्ब जलाकर न रखें। बिजली बचाने के लिए सीएफएल बल्ब का प्रयोग करें। इकाई 02 के द्वारा डगालपाड़ा गांव में प्लास्टिक के उपयोग से पयावरन को हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया। बताया कि प्लास्टिक के थैले व बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पजियारा सना इकबाल रीना टुडू संतोषी कुमारी मिठु टुडू ज्योत्सना कुमारी खुशी कुमारी रोशनी कुमारी अंजलि मुर्मू नुपुर अग्रवाल अमन शर्मा टुमपा बाउरी आदि उपस्थित रहे ।
