झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के लोवर चौथाई कुल्हि में गुरुवार की देर रात एक महिला को अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात महिला पानी भरने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए धनबाद के SNNMCH में भर्ती कराया है। जहां महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला का नाम शकीना खातून बताया जा रहा है। जो दैनिक मजदूरी का काम करती है। वही महिला को एक गोली कंधे के पास लगी है।

घायल महिला के बेटे ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने महिला को गोली मारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहोल सा बन गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *