कृष्णा प्रसाद

मिहिजाम । किसी भी प्रकार की परीक्षा को छात्र-छात्राएं उत्सव की तरह ले। इससे वे एक और जहां मानसिक रूप से मजबूत होंगे।वही कोई परीक्षा का डर आपसे दूर हो जाएगी। उक्त बातें गुरुवार को दुमका सांसद सुनील सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2023 के तहत मिहिजाम प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित आर्ट व पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम के अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव रहित छात्र रहे इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगातार देशभर में छात्र-छात्राओं से बात कर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मौके पर सांसद सुनील ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम छात्रा अंजली कुमारी, सैकंड नंदनी कुमारी,थर्ड तरन्नुम खातून को शील्ड ब प्रतियोगिता में शामिल कुल 75 छात को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मिहिजाम प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विश्वजीत लायक कार्यक्रम के प्रभारी सह भाजपा नेत्री रीता शर्मा, सुकुमार सरखेल की प्रशंसा भी किए।

मौके पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मनीष दुबे, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, चंडी चरण दे, सुरेश राय, प्रकाश रजक, समाज सेवी राजेंद्र शर्मा, हाई स्कूल के शिक्षक विनय कुमार वर्मा, योगेंद्र मिश्रा, हीरालाल किस्कू, अकबर अंसारी, प्रकाश यादव, विवेकानंद यादव, चंडी चरण दे, प्रफुल्ल मंडल, अखंड ज्योति आदि शिक्षक मौजूद थे।स्कूल के छात्रों की ओर से आदिवासी सांस्कृतिक गाना आदिवासी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *