कृष्णा प्रसाद
दुमका सांसद सुनील सोरेन की पहल पर गुरुवार को रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य को 15 दिनों तक के लिए स्थगित कर दी गई। आसनसोल मंडल रेल की ओर से गुरुवार सुबह 10:00 बजे चित्तरंजन स्टेशन ईस्ट केबिन फाटक से लेकर कानगोआई रेल फाटक तक की जमीन पर दुकान खटाल आदि का जो अतिक्रमण लोगों की ओर से किया गया था उसे मंडल रेल आसनसोल की ओर से हटाने के लिए आसनसोल मंडल रेल के अधिकारी, आरपीएफ जवान, रिजर्व पुलिस, आसनसोल मंडल रेल स्थित बेस्ट पोस्ट आरपीएफ के जवान व अधिकारी चितरंजन और जामताड़ा आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी व जवान स्थानीय मिहिजाम थाना के सहयोग से जमीन को खाली कराने पहुंची।

इसकी सूचना पाकर स्थानीय भाजपा नेताओं एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने दुमका सांसद सुनील सोरेन से दूरभाष पर बात कर सांसद को इससे अवगत कराया गया। जिसके बाद सांसद के दूरभाष पर आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक से बात कर ठंड को देखते हुए कुछ दिनों की मोहलत अतिक्रमण किए लोगों को दी जाने की बात की गई जिसके बाद रेलवे मंडल आसनसोल की ओर से 15 दिनों के लिए समय दिया गया। मौके पर आरपीएफ अधिकारी काजी मुस्तफा, श्याम कुमार गुप्ता, राजकुमार, मदन पासवान, बीके सिन्हा मिहिजाम थाना प्रभारी पर्ण्य सत्यम वा महिला वा पुरुष पुलीस के जबान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *