निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बाँकुडीह में श्री सीतारामाभ्यो नमः श्रीमान् महागणाधिपतये नमः श्री श्री 108 श्रीरामचरित मानस नवाह परायण ज्ञानयज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा आगामी 9 फरवरी को आयोजित की जायेगी। श्री राम चरित मानस कमिटी के अध्यक्ष माणिक चंद्र पंडित बताया कि इस कशल कलि काल के कुसंस्कार वर्षा द्वेश पाखंड से परित्राण पाने के लिए समस्त जीवों के कल्याण हितार्थ कलि पावनातार श्रीमद् गो० तुलसीदासजी द्वारा निश्चित श्रीमद् रामचरित मानस नवाह पराणय ज्ञान यज्ञ सह संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन बाँकुडीह में दिनांक 9 फरवरी 2023 (25 माघ) से 17 फरवरी 2023 (4 फाल्गुन) तक श्री महंत 108 श्री नवल किशोर शरण जी महाराज की अध्यक्षता एवं श्री युगल किशोर शरणजी महराज तथा अन्य साधु महराज जी में होने जा रहा है।

अतःसपरिवार बन्धु बान्धव सहित पधार कर हमें अनुग्रहित करें। एवं अक्षय पुण्य के भागी बनें। कार्यक्रम दिनांक 09/02/2023 (25 माघ) यातः 8 बजे से वेदी पूजन, कलश स्थापन एवं नवाह परायण पाठ संध्या 8 बजे से मानस कथा प्रवचन एवं भजन किर्तन दिनांक 17/02/2023 (4 फाल्गुन) दिन 12 बजे से 2 बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुती एवं अतिथि कुटुम्ब भोजन, प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस मौके पर सेवक सुधारानी पंडित दुलाल पंडित, शंभू पंडित, जबा पंडित, अंजू पंडित यज्ञीनाथ पंडित, रिया पंडित समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *