सड़क चौड़ा होने से लोगों के रोज़गार और आवास पर असर पड़ेगा
रामावतार स्वर्णकार
ईचाक । एनएच 33 इचाक मोड़ से बरकट्ठा (वाया करियातपुर, देवकुली) तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इस मार्ग में घनी आबादी बस्ती है। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों का रोजगार छिन जायेगा, वहीं सैकड़ों लोग बेघर हो जायेंगे। सरकार के इस फैसले से माले के प्रखंड सचिव और समाज सेवी तथा सावित्री आवासीय कोचिंग संस्थान के संचालक अनुज कुमार मेहता ने चिन्ता जाहिर किया है। उन्होनें एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से इचाक मोड़ से करियातपुर तक बायपास रोड बनाने की मांग की है।

कहा कि बायपास रोड बनाने से एक तरफ क्षेत्र के लोगों की रोजी रोटी और आवास जैसी समस्या नहीं आयेगी वहीं सरकार को सिर्फ जमीन का मुआवजा देकर सड़क बनानी होगी, जिससे राजस्व की भारी बचत होगी। उन्होनें केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। बच्चे पढ़ लिखकर बेरोजगार हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को रोज़गार देने में विफल साबित हो रही है। इसके बावजूद सरकार छोटे मोटे व्यवसाइयों का रोजगार छीनने पर आमादा है। श्री मेहता ने यह भी कहा कि अगर सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो हम सभी क्षेत्र वासी उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *