रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । मुखिया संघ के जिला कमेटी के गठन को लेकर मुखिया संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रखंड के आश्रयणी क्षेत्र स्थित रजडेरवा पिकनिक स्पॉट पर बुधवार को की गई। जिसमें हजारीबाग जिले के 16 प्रखंडों के सभी 219 मुखियाओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रंजीत कुमार मेहता एवं संचालन महेश साव ने किया।बैठक में जिला स्तर पर मुखिया की एकता बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर जिला कमेटी का गठन किया गया।
जिसके अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, उपाध्यक्ष देवकी महतो, शांति देवी, उतम महतो, रीता देवी, सचिव किरण देवी, अनिकेत कुमार नायक, लखन महतो नंदकिशोर कुमार, जितनी देवी, सविता देवी, उप सचिव मंटू सिंह, निर्मल साव, महेंद्र मुरमू, मधुरानी, महा सचिव महेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, प्रवक्ता कलावती देवी, आलोक सिंह, सुनीता देवी को बनाया गया। मौके पर नव चयनित मुखिया संघ के ज़िला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता सहित सभी नव मनोनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव चयनित ज़िला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि जिले भर के मुखिया साथियों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ अध्यक्ष जैसी गरिमामई पद की जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने और साथी मुखिया के सुख दुख में सहयोगी बनने का हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
चुनाव के दौरान राजेश गुप्ता, बिरेंद्र रजक, गोविंद प्रसाद, विजय यादव, अनिल मेहता, आलोक जी, लखन मेहता, देवकी महतो, इंद्रदेव प्रसाद समेत सदर प्रखंड, बड़कागांव, चुरचू, कटकमदाग, बरकट्ठा, चलकुसा, पदमा, बरही, चौपारण, दाढ़ी, दारू, चरही, केरेडारी कटकमसांडी, टाटीझरिया प्रखंड के कई मुखिया शामिल थे।।
