झरिया । जेपीएससी परीक्षा में 7 वी रैंक प्राप्त किए मारवाड़ी विद्यालय झरिया के पूर्ववर्ती छात्र ओम प्रियदर्शी गुप्ता का अभिनंदन मंगलवार को मारवाड़ी विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया एवं संचालन सचिव महेश जालुका ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ तत्पश्चात मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया , सचिव महेश जालुका, प्रधानाध्यापक एम मिश्रा ने मुख्य अतिथि ओम प्रियदर्शी गुप्ता को शाल ,बुके एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया।
अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रियदर्शी प्रदर्शनी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से कठिन परिश्रम कर सफलता पाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं, इसलिए सपना सजा कर उसे पाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।
मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र ओम प्रियदर्शी गुप्ता की शानदार सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया ने कहां की छात्र छात्राओं को ओम प्रियदर्शी गुप्ता के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। सफलता निश्चित मिलेगी।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त सचिव द्वय प्रमोद जालूका, एवं दीपक अग्रवाल के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगरिया, संयुक्त सचिव अनूप लिल्हा, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,अनिल खिरकिया, दिनेश शर्मा, अनिल केजरीवाल, अजय अग्रवाल,सह प्रभारी मनोज रवानी, प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका सपना सिन्हा, के अलावा संजय भट्ट आरके मिश्र, रेखा पोद्दार, प्रीति केसरी पीएस पांडे, आदि मौजूद थे।
