झरिया । झरिया के लोदना क्षेत्र की CISF टीम द्वारा बुधवार को छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गोलकडीह डीपू धौड़ा में छापामारी कर 17 टन कोयला जप्त किया गया। जप्त कोयले को एंटीएसटी जीनागोरा प्रबंधन को सौंप दिया गया है। छापामारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर आदर्श कुमार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इधर पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि साइडिग से कोयला चोरी करके डीपू धौड़ा में अवैध रूप से जमा किया जा रहा है। जिसके तहत छापामारी की गई। छापामारी होते ही डीपू धौड़ा में हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग अपने घरों के आगे जगह-जगह कोयला जमा करके रखे हुए थे।
उन सारे कोयले को जप्त किया गया और बस्ती के लोगों को आगाह किया गया है राष्ट्रीय संपत्ति का दुरुपयोग ना करें। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताते हैं कि गोलकडीह दीपू दौड़ा 6 नंबर साइडिंग के समीप बसा हुआ है जिसके कारण बस्ती के लोग आराम से साइडिग में प्रवेश कर जाते हैं। और कोयला चुराकर बस्ती में ले आते हैं। वहां कोयला को जलाकर पोड़ा बनाकर आसपास के शहरी इलाकों में बेचने का काम करते हैं।छापामारी में तिसरा थाना के एस आई सुनील चौधरी सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर आदर्श कुमार, एसके तिवारी, मालजी तिवारी आदि शामिल थे।
