धनबाद । रविवार की सुबह धनबाद के पुराना बाजार मछली पट्टी में लगभग 30 किलो का मछली बिकने के लिए आया । मछली की लंबाई लगभग 2 फीट थी । 30 किलो वजनी मछली आने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । मछली विक्रेता राजा के अनुसार मछली का वजन लगभग 30 किलो और उसकी लंबाई लगभग 2 फिट है । मछली देखने के लिए सुबह से ही लोग जुट गए है । लोगों का कहना है कि शायद ही कभी पुराना बाजार मछली पट्टी में इतना बड़ा मछली आया होगा । बहरहाल पुराना बाजार में कभी इतनी बड़ी मछली आई या नहीं पर आज का दिन ये मछली लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन रहा ।
