कुमार अजय
कतरास । श्री बालाजी फोटो विजन, बैंक मोड़, धनबाद एवं झारखंड लोक कला मंच, बरमसिया धनबाद के बैनर तले यूट्यूबर सम्मान समारोह एवं वनभोज का आयोजन तोपचांची, वाटर बोर्ड, धनबाद में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर से करीब 200 यूट्यूबरो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष सरावगी , प्रभाष सरावगी एवं गुड्डू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया । गणेश वंदना कृपा अंशु सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया, फिर बारी बारी से सभी यूट्यूबरो को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।
सभी आमंत्रित सदस्यो ने वनभोज में स्वरुचि भोजन के साथ – साथ संगीत कार्यक्रम का भी आनंद लिया। मौके पर श्री बालाजी फोटो विजन के प्रोपराइटर प्रभाष सरावगी ने बताया की यह कार्यक्रम यूट्यूबरो के सम्मान में आयोजित की गई है। यूट्यूबरो के सम्मान में क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक मोड़, धनबाद में उनका मल्टी ब्रांड कैमरे का शोरूम है जहां सभी ब्रांड के कैमरे जैसे निकॉन, सोनी, कैनन के साथ-साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी में काम आने वाली सभी उपकरण उपलब्ध है। वह यूट्यूबरों से काफी नजदीक हैं काफी दूर-दूर से यूट्यूबर उनके यहां कैमरे, ट्राइपॉड, माइक, लाइट जैसी चीजों को लेने आते हैं। सारे यूट्यूबरो में काफी उत्साह का माहौल था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील सिंह, रंजीत जायसवाल, अनिल गुप्ता, वरुण, मोहन देव,वरुण, सुशील , ब्रजेश झा का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
