झरिया । शनिवार को झरिया प्रखंड के 4no सब्ज़ी बगान झरिया में झारखंड प्रजापति (कुम्हार )महासंघ धनबाद जिले के झरिया प्रखंड का चुनाव किया गया । इस बैठक में मुख्यातिथि पूर्व विधायक सह संरक्षक श्री योगेश्वर महतो (बाटुल) झारखंड़ माटीकला बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री ईश्वरचंद प्रजापति एवं प्रदेश सह प्रभारी पपु पंडित छोटानागपुर सदस्यता प्रभारी विक्रम महतो राज्य कौर कमिटी सदस्य श्री संजय पंडित अध्यक्षता श्री बीरेंद्र शर्मा जी मंच संचालन संजय कुमार प्रजापति ने किया मुख्य अतिथि ने कहा कि राजनीति ऐसी मुख्य कुंजी है जिससे हर ताला खुलती है इसलिए हम लोग शिक्षा को ग्रहण करना एवं राजनीति में अपना कर्तव्य को निभाते हुए जो बीड़ा उठाया है ।

उसके तहत हम लोग वार्ड सदस्य विधायक एवं सांसद भी बनाने का संकल्प लिया है जो 2024 में पूर्ण होगा विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हम एक सामाजिक प्राणी है हमें समाज के साथ रहना जरूरी है अतः हमें समाज में अपनी एकरूपता लानी होगी । इस बैठक मेंसंरक्षक श्री द्वारिका प्रसाद अध्यक्ष श्री हरेराम पंडित उपाध्यक्ष योगेश पंडित अशोक कुम्हार संजय पंडित महामंत्री श्रवण पंडित प्रखंड मंत्री अजय पंडित मनोज प्रजापति शिबू कुमार संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पंडित जवाहर मीडिया प्रभारी सुनील पंडित गोविंदा पंडित धर्मेन्द्र कुमार आदि को कार्य समिति में रखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *