घायल अविनाश उर्फ सोनू सिंह के परिवार दहशत के साए में
गिरफ्तारी नहीं हुई तो देगें धारणा भाजपा उपाध्यक्ष उमेश यादव
तिसरा । तीसरा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव तिसरा थाना अंतर्गत जयराम पुर मोड़ स्थित बिजेपी के स्थानिए नेता दिनेश सिंह के आवासीय कार्यालय में शनिवार को किया प्रेस वार्ता। वार्ता के दौरान श्री यादव ने स्थानीय पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश उर्फ सोनू सिंह को बीते 8 जनवरी रात्रि में तिसरा थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर गोली मारी जाती है और पुलिस हाथ पे हाथ रख कर बैठे रह जाती है । जब गोली लगे सोनू सिंह दर्द से कराह रहे बताया कि पुर्णिमा निरज सिंह के देवर एक्लवय सिंह उर्फ छोटू सिंह ने गोली मारी है ।
जो दुर्गापुर मिशन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। जिसकी लिखित शिकायत तीसरा थाना को दिया गया। लेकिन आज छः दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा ना तो पीड़ित परिवार की हालचाल जानने आया और नाही लिखित आवेदन पर कोई भी कार्रवाई आगे बढ़ाया गया है। जिससे पीड़ित परिवार के धैर्य की बांध टूटते जा रही है और पुलिस पर से लोगों के विश्वास हटते जा रही है। अब तो सोनू सिंह साथ घटित घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। वही जिंदगी और मौत से जूझ रहे सोनू सिंह के पिता सह भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि हमारा पुत्र को एकलव्य सिंह ने गोली मारकर चलते बने ।
जिसकी लिखित आवेदन देने के बाद भी पुलिस गोली मारने वाले हत्यारा पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किया। कयोकि गोली मारने वाला अपराधी सताधारी पार्टी विधायक के देवर है। जिसके दबाव में पुलिस घुटने के बल खड़ी है। अब तो हम सभी परिवार पुलिस के कार्य शैली से काफी डरे हुए हैं। कहीं ऐसा ना हो की हमलोग को भी अगला गोली मारकर चलते बने। आज मैं प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस प्रशासन को आगाह करना चाहता हूं कि अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती है तो दो दिन के बाद मैं पुरे परिवार झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग के जयरामपुर मोड़ स्थित धरणा पर बैठ पुरे रोड़ को जाम कर देगें।
जिसकी वजह सिर्फ और सिर्फ स्थानीय पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी होगे। मौके पर झरिया विधानसभा बिजेपी के चारों मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान, संतोष शर्मा, सुजीत सिन्हा एवं अभिषेक पाण्डेय आदि उपस्थित थें। इसके अलावे संजीत सिंह, सुग्रिम सिंह, उमेश सिंह, कुणान सिंह, शोनू साव, अंजन साव, उदय सिंह, मुन्ना पासवान, राजू सिंह, कुनाल सिंह, आदि उपस्थित थे।
