धनबाद । बरवाअड्डा थाना पुलिस ने नकली शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए लोहार वरवा पेट्रोल पंप के पास से अवैध शराब के धंधेबाज संजय कुमार महतो को गिरफ्तार किया है । उसके पास से बड़े पैमाने पर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बोतलों के ढक्कन शराब के बड़े कंपनियों के नकली स्टीकर व आबकारी विभाग के स्टीकर बरामद किए गए हैं ।यह जानकारी डीएसपी -1 अमर कुमार पांडे ने 13 जनवरी को बरवाअडा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी बताया जाता है कि आई आई आर एस कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने अवैध शराब के कारोबार के संबंध में बरवाअडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ।
इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पेट्रोल पंप के पास छापामारी कर राजगंज के बगदाहा निवासी संजय कुमार महतो को सफेद रंग की स्कूटी JH-10 BB–4679 साथ पकड़ा गया स्कूटी से शराब की बोतलों के ढक्कन व अनन्य सामने लेकर जा रहा था डीएसपी ने बताया कि युवक की निशानदेही पर पुलिस उसके घर पर वगदाहा पहुंची वहां से भारी संख्या में शराब की बोतलों के ढक्कन स्टीकर शराब में मिलाए जाने वाला 9 गैलन केमिकल जप्त किया । प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह रोशन कुमार बरनवाल कन्हैया लाल मंडल कमेशर महतो आदि मौजूद थे
