झरिया । झरिया धनबाद बस्ताकोला गौशाला में तुलादान के पहले दिन 52 लोगों ने किया तुलादान श्रद्धालुओं ने अपने शरीर के वजन के बराबर गौ माता के लिए आहार दान किया लोगों ने तराजू पर बैठकर अपने वजन के बराबर गुड़ चोकर मूंग हरा चारा बिचाली दान किए । गोशाला में काफी संख्या में लोग पहुच कर लाचार गोवंश की सेवा की मान्यता है कि गो सेवा से ग्रहों की शांति एवं कष्टों का निवारण होता है ।
विद्वान पंडितों द्वारा पूजा कराकर गो भक्तों द्वारा तुला दान किया गया ।

आलोक लोयलका ने पूरे परिवार के साथ गौशाला आकर 1000 रोटी गाय को खिलाया ।
महेंद्र कुमार अग्रवाला, मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका, शारदा नंद सिंह, जगदीश तुलशियान, सत्यनारायण भोजगढीया, अनिल खेमका, प्रकाश शर्मा, अशोक सर्राफ , अनिल खड़किया, पवन मित्तल, संजय सिंघल नवीन कटेसरिया आदि कमिटी के सदस्य सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *