झरिया । जेएमएम ने धनबाद नगर- निगम क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है । धनबाद नगर- निगम क्षेत्र के जेएमएम से वार्ड नंबर 36 के वार्ड अध्यक्ष बने शुभम वर्मा । शुभम वर्मा के वार्ड अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है व लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं । वही जब शुभम वर्मा से बात हुई तो उन्होंने काफी खुशी व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को जेएमएम के केंद्रीय सचिव श्री विनोद पांडेय जी का धनबाद आगमन है, जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है । मैं भी उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गया हूँ और उनका भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं, फरीद मलिक,,,,,
सभी वार्डों में जेएमएम के नए पदाधिकारी व सदस्यों के जुड़ने पर जेएमएम नेता फरीद मलिक ने सभी को बधाई दी एवं सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।
