कतरास ।तेतुलमुड़ी 22/12 को खाली कराने के मामले में बीसीसीएल के फरमान के खिलाफ सिजुआ नागरिक समिति द्वारा ऐतिहासिक मशाल जुलूस निकाला गया। सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न गांव मुहल्ले के हजारो महिला पुरूष हाथो में मशाल लेकर जुलूस में शामिल हुए। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जोगता मैदान में सभा हुई। वक्ताओ ने बीसीसीएल के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कहा कि बीसीसीएल की तानाशाही अब नहीं चलेगी, आरपार की लड़ाई होगी।
मुख्य रूप से समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश महतो, मनोज महतो, कांग्रेस नेता अशोक लाल, राजद नेता सुखदेव विद्रोही, जसीम अंसारी, इंटक नेता शकील अहमद, जोगता नागरिक समिति अनुज सिन्हा, इंद्रदेव भुईयां, भोला राम, ग्रामीण रैयत मोर्चा के सचिव विष्णु महतो, अध्यक्ष सुदामा महतो, प्रदीप हरि, अनिता देवी, निरज गुप्ता, सिमेवा नेता मजहर अंसारी, मो अनसारूल, हैदर अली, धीरज सिंह, मो कासिब, मो आरिफ, कृष्णा राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
