कतरास। बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत बूट्टू बाबू बस्ती के समीप सन्चालित आउटसोर्सिंग कम्पनी अम्बे माइनिंग कोल माइंस का झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग की टीम ने निरीक्षण किया है।टीम का नेतृत्व आयोग के अध्यक्ष काजल यादव कर रहीं थीं।मामले में यह जानकारी सामने आई कि निरीक्षण स्थल पर अवैध कोयला उत्खनन के दौरान एक बच्ची की मौत हुई है।जिसको लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने बाल आयोग को साक्ष्य के साथ लिखित शिकायत किया था।जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया।निरीक्षण स्थल पर आरसीएमयू नेता अशोक लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

आयोग के अध्यक्ष काजल यादव ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि इस स्थल पर अवैध उत्खनन के लिए जिम्मेदार स्वंय बीसीसीएल प्रबंधन है।जिसका कई प्रमाण देखने को मिले।साथ ही यह भी कहा कि इस मुद्दे पर बीसीसीएल सीएमडी से चर्चा कर इसपर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *