झरिया । धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक के पास अचानक एक कार संख्या जेएच 10 एआर -9826 अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई । हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना देर रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। आज सुबह इस घटना की जानकारी लोगों ने धनसार पुलिस को दी है। मिठाई दुकान के सोनू यादव का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में कार चला रहा था। जिस वजह से वह अपनी कार पर से नियंत्रण खो दिया होगा।जिस वजह से कार एक मिठाई कि दुकान में जा घुसी।दुकानदार सोनू यादव ने बताया है कि इस घटना में उनको हजारों रूपये का नुकसान हुई है।
वह मुआवजे कि मांग कर रहे है। पुलिस कार को थाना ले जाने के लिए आई पर दूकानदार मुआवजा कि मांग कर रहा थे।मुआवजे को लेकर दो घंटे रोड जाम रहा। हालांकि कार मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
