कतरास । लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोडा काटा घर कर समीप एक आनियंत्रिन मोटरसाइकिल खड़ी ट्रक में पीछे से हुई टक्कर टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई।बता दे की मोटरसाइकिल संख्या jh10 E 7562 लोयाबाद के तरफ से आ रहे बांसजोड़ा कांटा घर के पास खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी।मौके से ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।मृतक का नाम बबलू कर्मकार बताया जा रहा
मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है मोटरसाइकिल सवार युवक तेतुलमारी निवासी है।

इस घटना के वजह से कतरास धनबाद मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम।मौके पर लोयाबाद पुलिस, जोगता पुलिस व तेतुलमारी पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई।करीब तीन घंटे सड़क जाम के बाद वार्ता हुई।जिसमे सरकारी योजना के तहत तत्काल सुविधा मिलने पर सड़क जाम हटा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *