सिंदरी । सोमवार की देर शाम सिंदरी थाना क्षेत्र से बाइक सवार अपराधियों द्वारा फायरिंग का मामला सामने आया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिन्दूस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड( हर्ल) सिंदरी के मानव संसाधन विभाग के हेड एच आर विक्रांत कुमार के आवास संख्या डी 21 में उनके अनुपस्थिति में देर शाम तीन राउंड गोली चलने की खबर सामने आई है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एच आर हेड का कहना है कि घटना के समय मैं हर्ल कार्यलय में था । उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और नाम लेकर गाली- गलौज कर रहे थे।

साथ ही बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे । सूचना मिलते ही सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं । सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घर के बाहर से तीन खोका बरामद किया है। सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीन चार राउंड फायरिंग हुई है। मामले की जाँच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *