कतरास । एन एच 32 निर्माण में घोर अनियमितता के खिलाफ सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राहुल चौक कतरास में मासस के बैनर तले केंद्रीय महासचिव हलधर महतो के नेतृत्व में प्रतिकार व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने अपने संबोधन में कहा की एन एच 32 के कतरास राहुल चौक में सुरक्षा का व्यवस्था करने,लिलोरी मंदिर गेट, भगत सिंह चौक , कतरास कॉलेज के समीप ओवर ब्रिज व्यवस्था , रेल फाटक के पास आए दिन जाम की समस्या,लाइट की व्यवस्था, एन एच 32 का कार्य पूरा किए बगैर टोल टैक्स बसुलना बंद करने व कतरास कॉलेज के समक्ष बस स्टॉपेज की व्यवस्था को लेकर श्री महतो ने कहा की मांगो को पूरा नही होने पर 30 जनवरी 2023 को सड़क पर उतर कर आंदोलन को और तेज करेंगे।
साथ ही श्री महतो ने कहा की अगर डी सी रेल लाइन बंद हुई तो रेल पटरी पर बैठकर आंदोलन करेंगे।मौके पर शेख रहीम,
ठाकुर महतो,सुनील महतो,माणिक महतो,याकूब अंसारी, कार्तिक महतो,रोबिन महतो,चंदन महतो,लख्खी हेंब्रम, कृष्णा महतो,मुकेश महतो,दयाल रवानी,विक्रम महतो,नंदलाल रवानी, सद्दाम अंसारी,सोना महतो,मुन्ना सिंह,रोबिन महतो, अजीत मोदक, सृतिधार महतो,हरेंद्र महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
