झरिया । झरिया के तिसरा थाना मोड़ के पास रविवार रात लगभग एक बजे के अविनाश सिंह उर्फ सोनू को गोली मार दी गयी थी। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते परिजनों द्वारा दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी टीम अविनाश के इलाज में जुटी हुई है। वही मामले की जानकारी मिलते है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से घायल अविनाश का हाल चाल- जाना। वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने अविनाश के परिजनों से मिल हिम्मत व हौशला बढ़ाया साथ ही पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि तिसरा थाना के मात्र 200 मीटर की दूरी पर मनबढुओ द्वारा सरेआम गोलियां चलाई जाती है और प्रसासन हाथ पर हाथ धर बैठे रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *