धनबाद । बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने सोमवार की सुबह धनबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया . भारी समर्थकों के साथ अपने निजी वाहन से धनबाद कोर्ट पहुचे थे।वर्ष 2013 में वारंटी राजेश गुप्ता को छुड़ाने व पुलिस की वर्दी फाड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने सरेंडर करने का आदेश दिया था . उसी मामले में आज धनबाद न्यायालय में विधायक ने सरेंडर किया . रविवार की रात 9.30 बजे निचितपुर अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुए थे.चिकित्सको ने उसकी पुरानी बीमारी कोलाइटिस बताते हुए हाइर अस्पताल रेफर किया था . वे दुर्गापुर मिशन के लिए निकले थे और आज सुबह करीब 10.30 बजे वह कोर्ट में सरेंडर कर दिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *