दुर्गा सोरेन सेना का धनबाद जिला कमिटी का विस्तार अशोक कुमार बने धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष मनोनित, अभिषेक कुमार सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष
कुमार अजय
कतरास। दुर्गा सोरेन सेना के वेस्ट मुडीडीह स्थित कार्यालय में सेना के केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी ने युवा मोर्चा के धनबाद जिला कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमे धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार,जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ,संगठन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा,बाघमरा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह दर्जन लोग शामिल हुए, राहुल कुमार जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्म आयोजित हुई ।विशाल बाल्मिकी ने कहा की झारखंड में संगठन को मजबूत करने का कार्य जारी है,जिसमे जय श्री सोरेन बड़े कार्यकर्म में शामिल होंगी,जन जन तक दबे कुचले,हरिजन आदिवासी को हक अधिकार दिलाने का कार्य दुर्गा सोरेन सेना करेगी ।
दुर्गा सोरेन के सपनो को पूरा करने का कार्य करेंगे,जिला अध्याय राहुल कुमार ने कहा की सेना का विस्तार जारी है,आगे भी सेना से युवा वर्ग जुड़ रहे है,उन्होंने कहा की जल्द ही जिले में दुर्गा सोरेन सेना का बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमे केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन व कार्यकारणी अध्यक्ष राजश्री सोरेन भी भाग लेगी। मौके पर बल्लभ बाल्मिकी,राजवीर चौहान,पंकज सिंह,विक्की राजभर,शाहबुद्दीन अंसारी,पंकज मुंडा,मुकेश चौहान, सीनू बाल्मिकी,सोनू पासवान,अरूण साहनी,जावेद खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
