धनबाद । बाइक पर बम विस्फोट से दहला धनबाद, घटना में बाइक सवार समेत चार महिला गंभीर रूप से घायल । जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के चौक स्थित बाजार में रविवार की दोपहर बाइक में विस्फोट होने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 4 महिलाएं और एक पुरुष है।
बताया जाता है कि तोपचांची मोड़ के समीप कुछ महिलाएं सब्जी बेच रही थी। इसी दौरान बगोदर की तरफ से बाइक पर सवार एक युवक सब्जी खरीदने रुका। वहां उसने बाइक की डिक्की खोला तो बाइक में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में सब्जी बेचने वाली 4 महिलाएं समेत बाइक मालिक भी आ गया।

वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार युवक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक लेकर जा रहा था। लोगों का कहना है कि गोमो में किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए युवक विस्फोटक ले जा रहा था। परंतु लापरवाहीवश तोपचांची चौक पर विस्फोट हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिले के तोपचांची में विस्फोट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *