झरिया । बीते एक महीने से अधिक समय से बाधित बिजली आपूर्ति को शुरू करने की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ नेताओं के नेतृत्व में शुक्रवार को घनुडीह चीन कोठी क्षेत्र के लोगों ने बस्ताकोला महाप्रबंधक का घेराव किया. स्थानीय लोगों का आरोप था कि बीसीसीएल प्रबंधन ट्रांसफार्मर के मरम्मत में लेटलतीफी करने के कारण करीब 15 हजार की आबादी अंधेरे में है. ठंड के दिनों में बड़ी आबादी अंधेरे में रहने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हैं. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को अवगत कराया था. उनके पहल पर बीसीसीएल प्रबंधन ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति शुरू करने की बात कही थी.

ट्रांसफर मरम्मत में देरी को लेकर शुक्रवार को जमस नेता शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में भगतडीह स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे. महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी का घेराव किया. इस दौरान शैलेंद्र सिंह ने कहा कि घनुडीह क्षेत्र के बीसीसीएल पदाधिकारी स्थानीय लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. करीब 1 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लोग अंधेरे में है. कुछ चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर का क्वायल चोरी कर लिया था जिसके बाद से ट्रांसफार्मर खराब है. घनुडीह छेत्र के कुष्ट कालोनी,मंडल बस्ती,मल्लाह बस्ती मे अँधेरा पसरा हुआ हैं. महाप्रबंधक सोमन चटर्जी ने आक्रोशित लोगों को शांत किया.

उन्होंने वार्ता कर आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है. आगामी 12 जनवरी तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. क्षेत्र के लोग भी चोरों से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा में सहयोग करें. स्थानीय लोगों से ट्रांसफार्मर घर की सुरक्षा के लिए कई सुझाव भी लिए. मौके पर जितेंद्र राजभर, संजीत कुमार, गुड्डू सिंह, बंटी झा, छोटू मंडल, बबलू मंडल, राहुल मांझी, संदीप चौरसिया , मीना देवी, लाछो देवी,संगीत देवी, मुन्नी देवी,रीना देवी,आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *