झरिया । कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। ऐसा ही पुण्य कार्य लोदना अंबेडकर चौक के समीप देखने को मिला। भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया । कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले उठे । गरीबों ने दिल से रागिनी सिंह को दुआ दी।

इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं असहायों को ठंड से राहत दिलाने में प्रयासरत रहूंगी। मैं सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण करा रही हूं । उन्होंने बताया कि यह कार्य आगे भी चलता रहेगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए झरिया कतरास मोड़ कार्यालय में पांचों मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कंबल प्रदान किया गया। अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद असहाय के बीच कम्बल के वितरण का निर्देश दिया गया है।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय लोदना मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान शैलेश सिंह चंद्रवंशी पिंकू चौबे छोटू सिंह विजय कुमार चंद्रवंशी रघु राम विशाल श्रीवास्तव रंजीत रवानी शुभम गुप्ता के अलावा कई अन्य गणमान्य भाजपा सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *