धनबाद । अमर शहीद अशोक चक्र विजेता स्व. रणधीर प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर मंगलवार की सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें स्व रणधीर वर्मा की पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रीता वर्मा, उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, भाजपा विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रीता वर्मा ने बताया कि कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए एहतियातन श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम सीमित किया गया। वही डॉ वर्मा ने बताया कि अशोक चक्र विजेता स्व रणधीर वर्मा के नाम पर गोल्फ मैदान का नामकरण स्व रंधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम रखा गया था। जिसे नजरअंदाज करते हुए धनबाद नगर निगम ने मिटा दिया। शहीदों को शायद ही ऐसी श्रद्धांजलि पूरे देश में कहीं और मिलती होगी।
वही उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई है स्व रंधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त से बात कर उचित प्रक्रिया की जाएगी। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक संदीप संजीव कुमार ने बताया कि हम लोगों के लिए रंधीर प्रसाद वर्मा एक उदाहरण और आदर्श थे। स्व रंधीर प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके हिम्मत और शौर्य को वह सलाम करते हैं।
धनबाद के एसपी रहे रणधीर वर्मा की शहादत के बाद से प्रतिवर्ष रणधीर वर्मा चौक पर शहीद की आदमकद प्रतिमा के समक्ष संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाती है।
