कुमार अजय

कतरास। सोनारडीह के निमतलला में कोल कर्मी अजय रवानी के आवास में मारपीट-छेड़खानी के बाद गोली-बम चलने की खबर है । इससे कोल कर्मी के परिजनों में दहशत का माहौल है । हालांकि स्थानीय पुलिस ने गोली बम चलने की बात से इंकार किया है । जबकि कोल कर्मी के आवास से एक जिंदा कारतूस व बम मिलने की जानकारी है जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पुलिस का मानना है कि यह आपसी झगड़े का मामला है । शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है । मामले में कोल कर्मी व उसकी पत्नी संजू देवी ने पुलिस को शिकायत दी है ।

जिसमे कुछ युवकों पर मारपीट, सोने का चेन, मंगलसूत्र छीन लेने, छेड़खानी करने, जान मारने के नियत से हमला करने व गोली-बम चलाने का आरोप लगाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *