निशिकान्त मिस्त्री
निर्वाचन कार्य से विमुक्त करने हेतु कर्मियों से प्राप्त अभ्यावेदनो के आधार पर मेडिकल बोर्ड के द्वारा कर्मियों का स्वास्थ्य जांच हुआ संपन्न
जामताड़ा । त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के लिए प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों के रूप में नियुक्त कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य आदि कारणों की वजह से निर्वाचन कार्य से विमुक्त करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा के समक्ष दिए गए अभ्यावेदन के आलोक में आज दिनांक 29.04.2022 को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में स्वास्थ्य जांच हेतु मेडिकल बोर्ड के समक्ष कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कर्मियों के द्वारा निर्वाचन कार्य से विमुक्त होने के लिए स्वास्थ्य जांच करवाया गया।
स्वास्थ्य जांच से संबंधित कर्मियों के प्रतिवेदन को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त को उपलब्ध कराया जाएगा।
उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्राप्त अभ्यावेदनों पर असाध्य/ गंभीर रोग होने से संबंधित दस्तावेज आदि का जांच किया गया।
इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
