निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा ईद के त्यौहार को देखते हुए नगर पंचायत स्थित ईदगाहों एवं ईदगाह के आसपास सड़कों एवं चौक चौराहों की सफाई निरंतर कई दिनों से अभियान चलाकर किया गया वार्ड पार्षद चंडी चरण भंडारी, गोर बाउरी , सजल दत्ता के देखरेख में अभियान चलाकर सफाई किया गया। ईद पर नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व वीरेंद्र मंडल ने ईद पर सभी मुस्लिम भाइयों को शुभकामना देते हुए कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा ईद के मौके पर जामताड़ा के ईदगाह का सफाई अभियान चलाकर प्रशंसनीय काम किया है।

ईद हो चाहे अन्य कोई त्यौहार नगर पंचायत जामताड़ा पवित्रता को अपनी जिम्मेदारी समझती है हर मौके पर नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है। अनुयायियों को किसी तरह का परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जाता है। नगर पंचायत का स्थापना काल से निरंतर नगर के लोगों ने नगर के विकास एवं नगर प्रबंधन के लिए जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है नगर सेवा में निरंतरता बनाए रखने का भरसक प्रयास किया है

अब तक इन जिम्मेदारियों को लोगों के सहयोग से निभाने का प्रयास किया है,होली हो दिवाली हो दुर्गा पूजा हो चाहे राष्ट्रीय त्योहार हो नगर पंचायत जामताड़ा निरंतर अपनी जिम्मेदारी को तत्परता से निभाने का प्रयास किया है। त्योहारों पर विशेष रूप से अभियान चलाकर सफाई एवं नागरिक सुविधा में विकास के लिए नगर पंचायत जामताड़ा अपनी जिम्मेदारी निभाती है जो सराहनीय है,मौके पर उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा त्योहारों एवं अन्य मौकों पर आवश्यकता अनुसार सेवा देती है लोगों ने नगर पंचायत जामताड़ा के कामों पर प्रसन्नता व्यक्त किया ईद के मौके पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने पर कई मुस्लिम भाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त किया मौके पर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मुस्ताक जी , मुन्ना खान कल्लू सेख, पप्पू सेख सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *