धनबाद । विकासशील इंसान पार्टी की पदाधिकारी प्रशिक्षण एवं लक्ष्य निर्धारण वर्ग का आयोजन बुधवार को जिला अध्यक्ष बैजनाथ केवट की अध्यक्षता में गांधी सेवा सदन धनबाद में संपन्न हुई । कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर मुख्य अतिथि बीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रो राजकुमार चौधरी, केंद्रीय सचिव डॉ राजकुमार बिंद, प्रदेश सचिव मनोज निषाद, धनबाद जिला प्रभारी राजकुमार निषाद , जिला अध्यक्ष बैजनाथ केवट, जिला प्रवक्ता सहदेव महतो ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं संकल्प दीप प्रज्वलित कर संयुक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रोफेसर राज कुमार चौधरी ने बीआईपी पार्टी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीआईपी पार्टी गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है हम सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि आम जनों का बौद्धिक विकास कर देश एवं राज्य को समृद्ध बनाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि वीआईपी का प्रत्येक सदस्य एक सिपाही के रूप में कार्य करेगा, लक्ष्य निर्धारण वर्ग में उन्होंने पार्टी को 1 वर्ष में धनबाद जिले में 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यक्रम को राज कुमार बिंद मनोज कुमार निषाद विनोद चौहान चंद्र मोहन चंद्रवंशी कृष्णा पंडित बैजनाथ केवट राजकुमार निषाद भोला साहनी ने संबोधित किया। जबकि मंच संचालन जिला प्रवक्ता सहदेव महतो स्वागत भाषण जिला प्रभारी राजकुमार निषाद एवं धन्यवाद ज्ञापन किशन प्रसाद पूरी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप महतो, गोडसन, नरेश केवट, बृजमोहन, राजू केवट ,बैजनाथ केवट ,गोपाल केवट ,बबीता देवी, विरोध केवट, राजेश कुमार, विजय आनंद निषाद, शशिकांत निषाद, राजदेव केवट ,शंकर निषाद, राम प्रसाद निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *