झरिया । सोमवार को आंचल फाउंडेशन द्वारा के सी गर्ल हाई स्कूल झरिया राजा तालाब मोड में हंसराज जैन अन्न बचाओ देश बनाओ अभियान और हाथ धोएगा धनबाद तो बीमारियों से बचेगा धनबाद सोच के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संयोजक श्री अनिल कुमार जैन ने बच्चों से प्रार्थना स्थल में हाथ नही धोने से क्या नुकसान हो सकता है? हाथ धोने से क्या फायदा हैं। कोरोना काल में हमने जो हाथ धोने की आदत डाली थी। उसे बनाए रखना चाहिए। भोजन जूठा फेंकने से बहुत नुकसान हैं। प्रदूषण फैलता है। बच्चों को lays कुरकुरे की जगह दलिया जूस सत्तू का सेवन करने हेतु प्रोत्साहित किया। बच्चों को सत्तू का पैकेट वितरण किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने बहुत सहयोग किया। प्रधानाचार्य ललिता दी ने धन्यवाद दिया। कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए आलोक चटर्जी, अमियो चेटर्जी, देवराज चैटर्जी , महक, मानवी ने अहम भूमिका निभाई।
