बलियापुर । कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में पुनः सूचीबद्ध करने की मांग को ले कुड़मी विकास मोर्चा शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गया। 12 दिसंबर को संसद भवन का धरना कार्यक्रम में भाग लेने। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने बलियापुर हाई स्कूल मैदान से हरी झंडी दिखाकर कुड़मी विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रवाना किया।
मौके पर संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी राजू महतो, जिला अध्यक्ष डब्ल्यू महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य मुनचुन महतो, मुखिया दिलीप महतो, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, राजकिशोर महतो, विष्णु महतो, टापू महतो, जय महतो, अरुण महतो, चंडी चरण महतो, राजेश महतो, बलराम महतो, सोमनाथ महतो, विश्वामित्र महतो, किशोर महतो, मोहन महतो, राजू महतो, जगदीश महतो, परमेश्वर महतो, त्रिलोचन महतो आदि मौजूद थे।
