धनबाद । नया बाजार के भूली मोड़ में साउंड- बाजा की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख । मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का कर रही प्रयास । स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली का तार गिरने से हुआ हादसा, हिंद इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में लगी आग। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । फिलहाल स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने की घटना की जांच कर रही है ।
