झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्हि में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला एक की दर्दनाक मौत । वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात रौंग साइड से जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई । वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है । सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक भौरा के रहने वाले थे और धनबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे । घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई । झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई ।
