कुमार अजय
कतरास । मुदीडीह कोल डंप के मजदूरों का हक छीनने वाला बाघमारा विधायक के गुर्गों के खिलाफ आखरी दम तक लड़ते रहूंगा।उक्त बाते कतरास नगर कांग्रेस नगर युवा अध्यक्ष नेता विकास सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय सिजुआ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, श्री सिंह ने कहा की जोगता लोयाबाद पुलिस पुलिसिंग छोड़कर विधायक के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हुए मजदूरों के निवाला छीनने का कार्य करने वालो के संरक्षक बने है, श्री सिंह ने कहा की जोगता प्रभारी ,लोयाबाद प्रभारी विकास यादव व एतवा खेस ने करोड़ों का संपति बेचने का कार्य करते हुए गलत धंधे को बढ़ावा देते है ।
अधिकारी मांगने वाले मजदूर व महिलाओ पर पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा लाठी चार्ज करना निंदनीय है,लगता है की दुलू से मिले बक्सिश का गुण गा रहा है पुलिस जिसकी जांच के लिए एस एस पी से कराने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के मजदूरों पर तीन तीन बार पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करवाना गलत है,विधायक समर्थको से सड़क जाम करवाना उसकी जांच होनी चाहिए ।
वर्दी का दुरुपयोक पुलिस ने किया एकतरफा कार्यवायी की, मोदीडीह से करोड़ो की संपति लोहा चुराने के फिराक में है, लोयाबाद प्रभारी विकास यादव जोगता थानेदार दीपक झा,एतवा खेस विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे है, काग्रेस, राजद, जेएमएम के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्यवायी का विरोध करते है।प्रेस वार्ता में विकास सिंह,अनिता देवी, कृष्णा राम,हलीम अंसारी, रिजवान अहमद,राजू दास लालबहादुर पासवान, शंकर , साजो कुरैशी, बद्री भुईयां बेबी देवी,शोभा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
