भगतडीह । माइंस रेस्क्यू स्टेशन से दुर्गा पूजा पंडाल से रविवार को. कलश यात्रा निकाली गई.इस.दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा बस्ताकोला गोशाला तालाब से जलभरनी की गई.इसके बाद कलश यात्रा पुनः वापस माइंस रेस्क्यू स्टेशन परिसर पहुंची.कलश यात्रा बस्ताकोला अंबेडकर चौक होते हुए गोशाला पहुंची।

कुल 501 लोग कलश यात्रा मे शामिल हुए.रंग बिरंगे पताकों के साथ लोग दुर्गा माई की जय,अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो का उद्घोष करते हुए चल रहे थे. भक्त माता रानी की जय कार लगाते हुए चल रहे थे .इस मौके पर श्री श्री सद्भावना दुर्गा पूजा समिति के दशरथ यादव,संतोष रवानी,काजू राय,पारस यादव सहित समिति के लोग शामिल थे. वहीं ऐना कोलियरी कार्यालय दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में भव्य कलश यात्रा निकाला गया कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकलकर झरिया राजातालाब पहुंची. जहां जल भरकर वापस पूजा पंडाल पहुंचे .मौके पर काजल मजूमदार हलदर सिंह नवल साव, राजीव कुमार बप्पी बावरी योगेश सोनी अजय कुमार विजय सिंह आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *