झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा

झरिया। जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागनी सिंह ने भा.को.को.लि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिख भा.को.को.लि के अंतर्गत कार्यरत ठेकेदारों के अधीन कोयला उत्पादन/प्रेषण में कार्यरत ठेका मजदूरों को बोनस भुगतान की मांग की है। अपने पत्र मे जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागनी सिंह ने लिखा है कि भा.को.को.लि के अंतर्गत कार्यरत ठेकेदारों के अधीन कोयला उत्पादन/प्रेषण में कार्यरत ठेका मजदूरों को अभी तक बोनस भुगतान नहीं किया गया है। असंगठित श्रमिक भा.को.को.लि के कोयले का 80% (आठ प्रतिशत) उत्पादन करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं।

ये सभी मजदूर गरीब परिवार से हैं और बोनस का भुगतान न होने से सभी श्रमिकों में असंतोष की भावना पैदा हो रही है जो कि बहुत ही गंभीर मामला है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के नियमों के मुताबिक सभी कर्मचारियों को बोनस देना होता है।आपसे अनुरोध है कि बीसीसीएल के कर्मचारियों जैसे ठेकेदारों के अधीन कोयला उत्पादन/प्रेषण में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों को पूजा से पहले बोनस भुगतान प्राप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *