धनबाद । धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी मोड़ के समीप सनशाइन कंट्री कॉलोनी निवासी व्यवसायी ज्‍योति रंजन की हत्या की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्या मामले में ज्‍योति रंजन के बड़े भाई सौरभ शर्मा समेत एक अन्‍य आरोपित को गिरफ्तार किया है। 29सितंबर की शाम में सगे बड़े भाई सौरभ ने ही अपने दोस्‍त के साथ मिलकर अपने छोटे भाई ज्‍योति रंजन की हत्या की है। जिसमे पुलिस को देसी कट्टा गोली और मोबाइल जप्त किया हैं …

धनबाद SSP संजीव कुमार के अनुसार साजिश रचकर बड़े भाई ने छोटे भाई ज्योति रंजन को मारने के लिए अपने दोस्त को दी थी हत्या की सुपारी, धनबाद पुलिस ने मात्र 24घंटे के अंदर मामले का किया खुलासा…
पुलिस ने ज्योति रंजन के काॅल डिटेल के आधार पर मर्डर केस काप

खुलासा किया है। पूलिस ने ज्योति के बड़े भाई और उनके दोस्त को अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट से 30सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पुछताछ में आरोपित ने स्‍वीकार किया कि उसने भाई की फैक्ट्री हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी । पुलिस ने मामले में शक्ति चौक निवासी एक युवक को भी कस्टडी में लिया है …धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की बहुत गहराई से अनुसंधान की गई तो कई तथ्य सामने आए…

पुलिस को मर्डर के बाद से ही इन दोनों पर शक था। शक्ति चौक निवासी युवक ज्योति रंजन की बॉडी पहुंचने के बाद उसके घर पहुंचा था। इस दौरान वह पुलिस की गतिविधि पर वह नजर रख रहा था।एसएसपी एवं एसपी के जाने के बाद बाघमारा डीएसपी ने उक्त युवक को टारगेट में लिया। पुलिस को जांच के दौरान कई सुराग हाथ लगे थे। पुलिस ने जांच के क्रम में मृतक के भाई से उसका मोबाइल मांगा था, लेकिन आरोपित भाई ने फोन नहीं दिया। वह पुलिस से उलझ गया। बताया जाता है कि इस दौरान ज्योति की बॉडी काॅलोनी परिसर में ही था, जिस कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन बॉडी के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया …
मृतक ज्योति रंजन अपने छोटे भाई के साथ मिलकर मंझलाडीह में प्लांट लगाकर लीची जूस एवं कई अन्‍य प्रकार के सॉफ्ट ड्रिंक्स का बिजनस करता था। यह जमीन किराये की थी, लेकिन हाल ही में ज्योति ने प्लांट लगाने के लिए नई जमीन खरीदी थी। सभी बिजनस को हड़पने के लिए बड़े भाई सौरभ शर्मा ने शॉर्टकट अपनाया और प्लानिंग के साथ छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी । उसके बाद घटना के समय कार में ज्‍योति रंजन का पांच साल का बेटा भी था। ज्‍योति रंजन को गोली मारने के बाद क्रिमिनलों ने उसे हिलाकर भी देखा था। इस दौरान मृतक की पत्‍नी दीपा से क्रिमिनलों का आमना-सामना भी हुआ था…

धनबाद एसएसपी ने NEWS को पहले दिन ही बताया था कि इस हत्याकांड में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ है..और आपसी दुश्मनी में हत्या की गई है..भरोसा रखिए जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया..धनबाद पुलिस ने इस जांच में प्रोफेशनल तरीके से तकनीकि सेल की मदद से सुबूत जुटाया और फिर साक्ष्य मिलते है पुलिस ने पूरे घटना क्रम से पर्दा उठाया..जब अपराधी घर को हो तो पुलिस के लिए चुनौती और ज्यादा बढ़ जाती है..यहां भी हत्यारा पुलिस को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया लेकिन पुख्ता साक्ष्य मिलते ही उसके साजिश का पर्दाफाश हो गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *