धनबाद । कोयलांचल में नवरात्रि को लेकर कोयलांचल वासी काफी उत्साहित हैं और नवरात्रि को लेकर लगभग तैयारियां पूरी हो गई हैं। मूर्तिकार देवी मां की भव्य मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल से आये मूर्तिकार दो माह से मूर्तियां बना रहे हैं। दिन रात जुटे कारीगर अपनी मेहनत से मूर्ति में अपनी कला से जान डालने की कोशिश कर रहे हैं। मूर्ति के हर हिस्से पर बारीकी से काम किया जा रहा है।
कोलकाता व पश्चिम बंगाल से आए कलाकार उन मंदिरों के लिए खासतौर से मूर्तियां बना रहे हैं जहां मां दुर्गा और मां काली की पूजा होती हैं। शहर के दामोदरपुर स्थित केके पॉल शिल्पालय में कोलकाता से आए कारीगर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा फैक्ट्री इस्टेट व रिलायंस पॉवर के लिए भी मां दुर्गा की बड़ी मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए कारीगरों ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है।
