कतरास । झारखण्ड राज्य का सर्वांगीण विकास आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में स्पष्ट रूप से दृष्टि गोचर हो रहा है उक्त बातें जेएमएम बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने शनिवार को सेन्द्रा तीन नंबर स्थित हनुमान मंदिर के समीप झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता मिलन समारोह को सम्बोधित करते कहा।उन्होंने आगे कहा किविगत 20 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ वैसे कार्य का क्रियान्वयन हेमन्त सोरेन की सरकार ने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से कर दिखाया निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75% आरक्षण विस्थापितों को 1 करोड़ तक संवेदक कार्य, राज्य वासियों को 25 करोड़ तक संवेदक कार्य, 10रुपये में धोती, साड़ी और लूंगी योजना,

बहुप्रतीक्षित स्थानीय आरक्षण निती 28% एसटी, 27% ओबीसी, 12% एससी, राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन, दशकों से लम्बित नियुक्ति प्रक्रिया, जनजातीय महोत्सव का आयोजन, पारा शिक्षकों आंगनबाड़ी बहनों का समस्या समाधान, 100 यूनिट मुफ्त बिजली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को, अद्वितीय सर्वजन पेंशन योजना लागू, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक किया जाना, कोरोना काल में मजदूरों को हवाई जहाज और ट्रेन चलवाकर प्रथम राज्य मजदूर रेस्क्यू का तमगा हासिल करना सह वेंटिलेटर ऑक्सीजन आपूर्ति में प्रथम राज्य झारखण्ड बनना,

राज्य के खाद्य आपूर्ति में शेष वंचितों को हरा राशन कार्ड निर्गत करना एवं अन्य सैकड़ों योजनाओं से राज्य के जरूरतमंदों को अच्छादित करने का कार्य माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सरकार में पुरा हुआ है। आज झारखण्ड राज्य में विकास कार्य चारों तरफ दिखाई दे रहा है वहीं भाजपा की सरकार ने राज्य को केवल चारागाह बना कर छोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बारी बारी से क्षेत्र की जनसमस्याओं को अवगत कराया गया जिसे ससमय निदान का आश्वासन दिया गया।

आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में जेएमएम बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू के उपर आस्था व्यक्त करते हुए सागर भुईयाँ,संजोग भुईयाँ, संतोष भुईयाँ, सागर हाड़ी, विकाश भुईयाँ,सूरज भुईयाँ,जगदीश भुईयाँ, भोला भुईयाँ,लालचंद हाड़ी कुंदन भुईयाँ,आदि दर्जनाधिक युवाओं ने विभिन्न पार्टीयो को छोड़कर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा जेएमएम बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने पार्टी में शामिल हुवे सभी युवाओं को फूलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता संजय मंडल व संचालन रोकी चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन जेएमएम के युवा नेता मुकेश गुप्ता ने किया। कार्यकर्ता मिलन समारोह के मौके पर सुरेंद्र चौहान, रौनक सिन्हा,सज्जाद आंसरी,गुड्डू चौहान,गोलू गुप्ता,आदि सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *