अजय कुमार जीतू
कतरास । तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव के नेतृत्व में वेस्ट मुडीडीह काटा के समीप देर रात 3 जुआरी को जुवा खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि बीते कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी।सोमवार की रात भी गुप्त सूचना मिलते ही उक्त कार्यवायी करते हुये मनोज चौहान, संजय चौहान ,बबलू पंडित को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, साथ ही जुआ स्थल से खुला तास व एक सेट पैक तास के अलावे नगद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
तीनो तेतुलमारी थाना क्षेत्र के निवासी है । इस संबंध में गश्ती दल के आवेदन पर 3 के खिलाफ तेतुलमारी थाना कांड संख्या 30 / 2022 दर्ज कर उक्त कार्यवायी की गयी है।
