अजय कुमार जीतू
कतरास। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और कुसुंडा क्षेत्र के जीएम वीके गोयल ने रविवार को छोटकी बौआ धोबी कुल्ही में पड़े दरार स्थल का निरीक्षण किया l परियोजना पदाधिकारी टी पासवान और मैनेजर दिलीप कुमार भी साथ में थे l विधायक और जीएम ने दरार पड़े स्थल को देखा और ग्रामीणो से बात की । ग्रामीणो ने कहा कि गांव में पिछले दिनों दरार पड़ गया था । गांव के लोग भयभीत है । ग्रामीणो ने कहा कि हमलोगो को जल्द दूसरे जगह पर बसाया जाए ।विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जीएम से कहा कि यहां दरार पड़ गया है जिसके कारण यहां के ग्रामीणो को जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए ।
जीएम ने कहा कि पुनर्वास के लिए प्रक्रिया चल रहा है ।
इस मौके पर झामुमो जिला सचिव पवन महतो बसंत महतो युवा नेता विकास महतो मनोज निषाद महेश रजक राजू रजक राजेंद्र रजक रमेश रजक बच्चन रजक अजीत रजक रंजीत रजक राजू रजक आदि मौजूद थे ।
